Advertisement

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

-बांकीपुर उपचुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

पटना। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 30 तारीख को होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने को लेकर पटना के जिलाधिकारी कुंदन कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा और यातायात अधीक्षक सागर कुमार ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की।
प्रेस वार्ता के दौरान अधिकारियों ने चुनाव से जुड़ी तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और प्रशासनिक इंतजामों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मतदान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की जाएगी।


प्रशासन ने मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की है। वहीं, चुनाव प्रक्रिया में किसी भी तरह की गड़बड़ी या अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
डीएम कुंदन कुमार ने कहा कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। वहीं, एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की तैयारियों की जानकारी दी। यातायात अधीक्षक सागर कुमार ने मतदान के दिन यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए किए गए इंतजामों के बारे में बताया।