-बांका में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता के पांच ठिकानों पर निगरानी विभाग की छापेमारी, अब तक मिले 20 लाख कैश
बांका।सम्वाददाता।
बिहार के बांका जिले में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार गुप्ता के पांच ठिकानों पर विशेष निगरानी की टीम ने एक साथ छापेमारी की है। विशेष निगरानी विभाग की टीम पुर्णिया स्थित मरंगा थाना क्षेत्र के ग्वासी गांव में उनके आवास पर भी पहुंच गई है।
बताया जा रहा है कि कार्यपालक अभियंता के पांच ठिकानों पर तलाशी के दौरान अब तक 20 लाख रुपए कैश विशेष निगरानी टीम के हाथ लगा है। इसके अलावा, कार्यपालक अभियंता ने अपनी पत्नी के नाम पर भागलपुर में तीन भूखंड खरीदे हैं। जिसके कागजात छापेमारी के दौरान विशेष निगरानी टीम को मिले हैं।

बता दें कि कार्यपालक अभियंता के जिन पांच ठिकानों पर छापेमारी चल रही है, उनमें बांका स्थित सरकारी आवास, संजीव गुप्ता का बांका स्थित बिजली विभाग का कार्यालय, संजीव गुप्ता का पैतृक गांव पूर्णिया स्थित मरंगा थाना क्षेत्र के ग्वासी गांव में स्थित आवास, वर्तमान घर भागलपुर के बाबरगंज स्थित आवास और पटना के सगुना मोड़ स्थित फ्लैट शामिल हैं।
















