दरभंगा/बहेड़ी।सम्वाददाता।
धनौली पंचायत के मुखिया एवं मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने धनौली गांव स्थित जीविका प्रायोजित ललिता कृषि उद्यमी सेवा केंद्र के नए प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। वहीं श्री यादव ने कहा कि उक्त सेवा केंद्र से किसान को उचित दाम पर खाद बीज कीटनाशक इत्यादि कृषि कार्य में उपयोग की जाने वाली सभी सामग्री यहां से प्राप्त होगी एवं सब्जी की खेती में प्रयुक्त की जाने वाली सामग्री का भी उपलब्धता सुनिश्चित होगी ।इस अवसर पर एरिया कोऑर्डिनेटर राजेश कुमार महतो, सीसी सोनम कुमारी, एम बी के रामकुमार मंडल ,सीएफ मोहम्मद कादिर ,बीके रोहित कुमार दास, बीके चंद्रकला कुमारी ,एस ई डब्लू संजीव कुमार एवं धनौली पंचायत के सभी आरपी एवं सभी सीएम धनौली पंचायत के उपस्थित थे ।

इस अवसर पर एरिया कोऑर्डिनेटर राजेश कुमार महतो ने बताया की आगे चलकर प्रोपराइटर को जीविका के तरफ से ट्रेनिंग देकर एवं सहायता राशि भी प्रदान की जायेगी। जीबिकोपार्जन में सहायता देने का काम जीविका करती है और इससे महिलाओं में स्वावलंबन बढ़ा है इस तरह से आगे भी कई और योजनाएं महिला समूह के द्वारा शुरुआत की जानी है। इस अवसर पर भारी संख्या में जीविका के दीदी लोग उपस्थित थे। सभी लोगों ने तालियों की गर गराहट से जीविका के सभी उपस्थित लोगों का स्वागत किया।












