-बरियारपुर में कोल्ड ड्रिंक सप्लायर का रुपये से भरा बैग चोरी
बन्दरा। दीपक।
पियर थाना क्षेत्र के बरियारपुर में कोल्ड ड्रिंक सप्लायर का रुपये से भरा बैग चोरी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। घटना बुधवार दोपहर की बताई गई है। पीड़ित बोचहां थाने के शर्फुद्दीनपुर निवासी राजेश कुमार चौधरी ने बताया कि वह मालवाहक गाड़ी से बरियारपुर में कोल्ड ड्रिंक सप्लाई कर रहा था। इसी दौरान चोरों ने बैग में रखे 32 हजार रुपये चोरी कर लिया। वहीं थानाध्यक्ष पंकज यादव ने गुरुवार को बताया कि मामले की शिकायत मिली है।चोरों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है।

















