Advertisement

बन्दरा में 2 दिवसीय दिव्यांगता जांच शिविर 2 दिसम्बर को

मुजफ्फरपुर: बन्दरा में 2 दिवसीय दिव्यांगता जांच शिविर 2 को

-सभी तरह की दिव्यांगता की होगी जांच
-प्रखण्ड स्तरीय शिविर को लेकर आवश्यक कार्यवाई के निर्देश

मुजफ्फरपुर/बन्दरा।। दीपक।

बन्दरा पीएचसी में दो एवं तीन दिसंबर को प्रखण्ड स्तरीय दो दिवसीय दिव्यांगता जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जिला स्वास्थ्य विभाग से प्रतिनिनियुक्त चिकित्सकों की टीम मौजूद रहेंगे। प्रखण्ड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नौशाद अहमद ने बताया कि दिव्यांगता जांच कैंप के आयोजन को लेकर आवश्यकता तैयारी की जा रही है। अधीनस्थ संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों एवं अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई को लेकर निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि शिविर में सभी प्रकार के दिव्यांगता की जांच की जाएगी एवं उन्हें आवश्यक प्रमाण पत्र निर्गत किया जाएगा।