-बीएलओ की बैठक आयोजित,दो दिनों में मांगी गई रिपोर्ट
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक तिवारी।
जिले के बन्दरा प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को आसन्न चुनाव के मद्देनजर प्रखंड के बीएलओ की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मतदान केंद्र क्षेत्र के अनुपस्थित मतदाता, प्रवासी मतदाता तथा मृत्य मतदाताओं के संदर्भ में विभिन्न प्रपत्रों में 2 दिन के अंदर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया।

इसके लिए लिस्ट उपलब्ध कराते हुए ऐसे वोटरों को चिन्हित करने तथा विभिन्न पत्रों में संबंधित रिपोर्ट मांगी गई है। बन्दरा बीडीओ आमना वसी ने बताया कि बैठक के दौरान प्रखंड के सभी बीएलओ उपस्थित थे। जिन्हें निर्वाचन आयोग के निर्देशों को लेकर अवगत कराया गया है और अविलंब आवश्यक रिपोर्ट मांगी गई है। उन्होंने बताया की लापरवाही की स्थिति में कार्रवाई भी सम्भव है।












