-बन्दरा के 7 अलग-अलग विद्यालयों में दूसरे दिन बालिकाओं ने दिखाए जलवे
मुजफ्फरपुर(बिहार)।दीपक कुमार तिवारी।
मुजफ्फरपुर जिले के बन्दरा प्रखंड क्षेत्र में वार्षिक खेल कार्यक्रम 2022 के अंतर्गत बन्दरा प्रखंड क्षेत्र के सात अलग-अलग विद्यालयों में दूसरे दिन स्कूली छात्राओ ने दिखाए अपनी प्रतिभाओं का जलवा। प्रखण्ड के 7 विद्यालयों में 7 तरह के अलग-अलग खेल आयोजित किए गए । सभी जगहों पर एक साथ खेल का आयोजन किया गया । जहां प्रखण्ड क्षेत्र के 100 से ज्यादा स्कूलों की बच्चियों ने विभिन्न खेलों में अपनी उम्दा भागीदारी निभाई। फाइनल राउंड का खेल 15 दिसंबर को आयोजित होंगे।

बन्दरा के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़गांव,खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन मध्य विद्यालय सिमरा में, बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय रत्नमनिया में, कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन मध्य विद्यालय रामपुरदयाल, फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन बुनियादी विद्यालय रतवारा, वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मुन्नी-बैंगरी तथा एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय इंटरमीडिएट उच्च विद्यालय हत्था में आयोजित किया गया है।

इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए मध्य,माध्यमिक, उच्च माध्यमिक कक्षाओं के छात्राएं शामिल हुई।विजेता प्रतिभागियों को बन्दरा बीडीओ प्रशान्त कुमार ने विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया।
















