Advertisement

बन्दरा के सकरी मन स्कूल में दिनभर उल्टा फहरता रहा तिरंगा, तस्वीर वायरल होने पर मची चर्चा

-बन्दरा के सकरी मन स्कूल में दिनभर उल्टा फहरता रहा तिरंगा, तस्वीर वायरल होने पर मची चर्चा

मुजफ्फरपुर। बन्दरा प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय सकरी मन में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा लापरवाही भरा मामला सामने आया। स्कूल परिसर में दिनभर उल्टा तिरंगा फहराया गया, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों में नाराज़गी फैल गई।

ग्रामीणों के अनुसार, झंडात्तोलन के दौरान पहली बार रस्सी टूटने से तिरंगा गिर गया था। इसके बाद दोबारा फहराया गया, लेकिन झंडा उल्टा लग गया। आश्चर्य की बात यह रही कि शाम करीब 5 बजे तक किसी शिक्षक ने इस गलती को सुधारने की ज़हमत नहीं उठाई।

मामले का खुलासा तब हुआ जब एक ग्रामीण बच्चे की नज़र उल्टे तिरंगे पर पड़ी और उसने इसे दूसरों को बताया। देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में फैल गई और सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर होने लगीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
वहीं विद्यालय के पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताया कि उन्हें भी इस बात का पता चला है।