-ई-शिक्षा एप ऑपरेटिंग को लेकर शिक्षकों को किया गया प्रशिक्षित
बन्दरा। दीपक।
ई-शिक्षा एप ऑपरेटिंग को लेकर प्रखंड के मुन्नी बैंगरी मिड्ल स्कूल में शिक्षकों को 3 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। जिला से प्रतिनियुक्त प्रशिक्षकों की टीम ने इसके अलावे प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग विद्यालय सेंटरों में भी पहुंचकर संबंधित सेंटर क्षेत्र के विद्यालय के प्रधान शिक्षक एवं सहायक शिक्षकों को एप से संबंधित विशेष प्रशिक्षण दिया। इस दौरान एप की गतिविधि, उद्देश्य, सक्रियता,उपयोगिता आदि को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर तकनीकी एवं प्रायोगिक जानकारी दी गई। संबंधित शिक्षकों को ऐप डाउनलोड करा कर उससे जुड़े हुए विभिन्न तकनीकी पक्षों को विस्तार से समझाया गया।

प्रशिक्षिका तूलिका कुमारी ने बताया कि जिला से प्रतिनियुक्त प्रशिक्षक दल ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सेंटरों पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण स्कूल प्रधानों एवं सहायकों को दिया। जिसमें ई-शिक्षा ऐप ऑपरेटिंग को लेकर सभी शिक्षकों को अपडेट कराया गया। प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षकों की टीम में तूलिका कुमारी, मो. इम्तियाज, मधुरेश, सुरेंद्र प्रसाद, हर्षवर्धन कुमार आदि शामिल थे।












