-बंदरा प्रखंड में विधायक निरंजन राय ने सड़क का किया शिलान्यास, सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप
मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक तिवारी।
विधायक निरंजन राय ने रविवार को बंदरा प्रखंड की महत्वपूर्ण सड़क बड़गांव से शंकरपुर तेपरी पथ के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह सड़क क्षेत्र की ‘लाइफलाइन’ मानी जाती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता शत्रुधन प्रसाद ने की जबकि संचालन कृष्ण मोहन कन्हैया ने किया।
सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने बताया कि महागठबंधन सरकार के कार्यकाल में उन्होंने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात कर इस सड़क को ग्रामीण कार्य विभाग से पथ निर्माण विभाग में टेकओवर करवाया था। साथ ही चौड़ीकरण सहित 14.99 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी दिलाई गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बदलते ही इस योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।

अब केवल 8.25 करोड़ रुपये की स्वीकृत राशि दी गई है, जिसे उन्होंने जनता के साथ “धोखा” बताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और सड़क चौड़ीकरण के लिए उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग:
राजद प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र सहनी, जिला उपाध्यक्ष चंदेश्वर कुशवाहा, जिला महासचिव विनय कुमार यादव, उमेश कुशवाहा, उप प्रमुख उमेश राय, गोपाल शर्मा, धीरज कुमार, विनय पाठक, मो. सज्जाद, ब्रह्मदेव कुशवाहा, शौकत अली मुन्ना, गायघाट अध्यक्ष पांचु महसेठ, बबलू कुमार, सुरज राय, युवा अध्यक्ष मनोज राज, कटरा अध्यक्ष विकास यादव, पूर्व जिला पार्षद फूल बाबू राय, जिला प्रवक्ता अरविंद राय, पप्पू कुशवाहा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।












