-प्रखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता में बन्दरा प्रखण्ड के बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
-निर्णायक मंडल के फैसलों के बाद चयनित बच्चों को किया गया सम्मानित
-बीईओ एवं अन्य ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन प्रखण्ड मुख्यालय में शुक्रवार को किया गया। जिसमें पहली से 5वी,6-8वीं एवं 9-11वीं के बच्चों की उपस्थिति रही। जिसमें प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न विधाओं में कई तरह की खेल गतिविधियां आयोजित की गई। खेल एवं विविध प्रतियोगी गतिविधियां आयोजित की गई। विभिन्न विधाओं में छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन बन्दरा बीईओ प्रेमलता सिंहा एवं अन्य के द्वारा किया गया। इस मौके पर विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक समेत प्रखंड शिक्षा विभाग से जुड़े हुए विभिन्न पदों के अधिकारी आदि मौजूद थे। विभिन्न विद्यालयों से अपने शिक्षकों के नेतृत्व में चयनित छात्र छात्राएं इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे थे। गणित ओलंपियाड, चित्रांकन,क्विज सहित कई तरह के प्रतियोगिता आयोजित की गई। निर्णायक मंडल में चयनित शिक्षकों को शामिल किया गया था। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभिन्न विद्यालयों से शिक्षकों की बीआरसी में प्रति नियुक्ति की गई थी। जिनके संयोजन में प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता संचालित की गई।














