Advertisement

पूसा में अबकी ‘जलवायु अनुकूल कृषि’ पर किसान मेला

-पूसा में अबकी ‘जलवायु अनुकूल कृषि’ पर किसान मेला

-15 से 17 फरवरी तक होगा आयोजित

समस्तीपुर। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में 15 फरवरी से 17 फरवरी तक किसान मेला आयोजित किया जाएगा। इस बार मेले का मुख्य विषय “जलवायु अनुकूल कृषि” रहेगा।
मेले की तैयारियों को लेकर निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. मयंक राय और जलवायु अनुकूल कृषि के प्राध्यापक डॉ. रत्नेश झा के नेतृत्व में 25 से अधिक समितियां बनाई गई हैं, जिन्हें अलग-अलग कार्य सौंपे गए हैं।


विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पी. एस. पांडेय ने कहा कि जलवायु परिवर्तन देश और दुनिया की एक बड़ी चुनौती है। इससे निपटने के लिए किसानों और वैज्ञानिकों को मिलकर काम करना होगा।
डॉ. रत्नेश झा ने बताया कि किसान मेला में स्टालों की बुकिंग को लेकर काफी उत्साह है, क्योंकि इससे व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होता है। इस वर्ष मेले में 50,000 से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है।

#किसानमेला2024 #जलवायुअनुकूलकृषि #समस्तीपुर #कृषिविज्ञान #फार्मिंगइंडिया