चंपारण की खबर::
-पुरानी पेंशन व राज्यकर्मी के दर्जा की मांग को लेकर 10 को विधानमंडल का घेराव करेंगे नियोजित शिक्षक
मोतिहारी / राजन द्विवेदी ।
अध्यापक नियुक्ति नियमावली 2023 में संशोधन कर सभी नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी में समायोजन करने की प्रमुख माँग समेत समान काम समान वेतन एवं पुरानी पेंशन लागू करने को लेकर राज्य के लाखों प्रारंभिक, माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक नियोजित शिक्षक एवं पुस्तकालय अध्यक्ष लगातार संघर्षरत है। सरकार के शिक्षा व शिक्षक विरोधी नीति के विरुद्ध विधानमंडल के मॉनसून सत्र के दरम्यान आगामी 10 जुलाई को लाखों शिक्षक पटना में जुटेंगे। उक्त बातें बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार राय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही। वही जिला वरीय उपाध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने कहा कि शिक्षा विभाग बिहार की शिक्षा व्यवस्था को चौपट करने की योजना बना रखी है।

इसके लिए संघ शिक्षकों को समस्याओं से निजात दिलाने एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मनमानी रवैया के विरुद्ध व सरकार के वादाखिलाफी के विरोध में बिहार विधान मंडल के मॉनसून सत्र के दौरान आगामी 10 जुलाई को पटना पहुंचकर विधानसभा का घेराव करेगें। विधायक के आवास पर घेरा डालो डेरा डालो के माध्यम से समान काम समान वेतन, राज्य कर्मी में समायोजन, पुरानी पेंशन,ऐच्छिक स्थानांतरण , वरीयता, प्रोन्नति एवं अप्रशिक्षित शिक्षकों की छॅटनी पर रोक, कार्यालय कर्मियों से विद्यालय निरीक्षण पर रोक समेत विभिन्न मांगों की पूर्ति कराने हेतु बाध्य करेंगे ।
जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार ने कहा कि महा गठबंधन सरकार ने चुनावी वादे को लागू करने में असफल रहा है। जिससे शिक्षकों में सरकार के प्रति नाराजगी एवं गुस्सा बरकरार है । उन्होंने जिले के सभी शिक्षकों से अपील किया की अधिक से अधिक संख्या में पटना पहुंचकर अपनी हक की लड़ाई को धारदार बनावें।












