Advertisement

पीएम श्री मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित, नए पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

-पीएम श्री मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित, नए पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

राजापाकर, संवाददाता। पीएम श्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय, राजापाकर परिसर में शुक्रवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार चौधरी ने की, जबकि संचालन शिक्षक राजेश कुमार एवं मो. इफ्तिखार आलम ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत के साथ हुई। इस अवसर पर स्थानांतरित एमडीएम बीआरपी नवल किशोर एवं लेखापाल राजेश कुमार सिंह को अंगवस्त्र, पुष्पमाला और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं नवपदस्थापित एमडीएम बीआरपी परवेज आलम एवं लेखापाल राशिद अहमद का अंगवस्त्र और पुष्पमाला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।


समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार चौधरी ने दोनों पूर्व पदाधिकारियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष वकील राय ने लेखापाल राजेश कुमार सिंह के व्यक्तित्व और कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे मृदुभाषी, सरल स्वभाव और उच्च व्यक्तित्व के धनी हैं। उन्होंने हर परिस्थिति में शिक्षकों का मार्गदर्शन किया और कठिन से कठिन कार्यों को भी सहजता से पूरा कराया।
वक्ताओं ने स्थानांतरित दोनों पदाधिकारियों के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। साथ ही नवपदस्थापित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि वे भी शिक्षकों और विद्यालयों को उसी तरह सहयोग एवं मार्गदर्शन देंगे, जैसा उनके पूर्ववर्तियों ने किया।
बताया गया कि लेखापाल राजेश कुमार सिंह का स्थानांतरण चेहराकलां प्रखंड तथा एमडीएम बीआरपी नवल किशोर का स्थानांतरण सहदेई प्रखंड में हुआ है।
कार्यक्रम में प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष उत्पलकांत, उपाध्यक्ष राणा अभय कुमार, प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार, राज वीरेंद्र राय, रविंद्र राय, अर्जुन कुमार, प्रमोद कुमार सहनी, राजकुमार राय, अजय कुमार, शत्रुघ्न राम, धर्मेंद्र कुमार, नंदेश कुमार, अरविंद कुमार, केशव नारायण राय सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।