चंपारण की खबर::
-पहल: ब्रावो फाउंडेशन ने अग्नि पीड़ितों को उपलब्ध कराई आर्थिक सहायता
– जरूरतमंदों की मदद का दौर आगे भी रखेंगे जारी: राकेश पांडेय
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
मोतिहारी शहर के राजा बाजार स्थित बेगमपुर बलखाना में हुई अगलगी की घटना के बाद शनिवार को ब्रावो फाउंडेशन की टीम पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची। घटना की सूचना के बाद ब्रावो फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक सह ब्रावो फार्मा के सीएमडी राकेश पांडेय ने हमेशा की तरह इस मामले में भी अविलंब संज्ञान लिया। घटना शुक्रवार की सुबह की है। गौरतलब हो कि अगलगी की घटना में 14 घर जले। इसमें चार लोगों का घर पूरी तरह से जल गया। घटनास्थल पर पहुंचकर टीम ने ब्रावो फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक राकेश पांडेय को अवगत कराया। इसके बाद उन्होंने अग्नि पीड़ितों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। इसमें चार परिवार को 11-11 हजार रूपए। जबकि, बचे 10 परिवारों को चार-चार हजार रूपए आर्थिक सहायता उन्होंने दी।

उन्होंने कहा कि ब्रावो फाउंडेशन जरूरतमंदों की मदद को दृढसंकल्पित है। हम घोषणा नहीं करतें, अविलंब मदद पहुंचाते हैं। धूप हो या बारिश, जब भी जरूरत पड़ी तो ब्रावो फाउंडेशन की पूरी टीम जरूरतमंदों की सेवा में तत्पर रहेगी। ब्रावो फाउंडेशन ने पीड़ित परिवारों में माया देवी, शांति देवी, इंदू देवी एवं कुंती देवी को 11-11 हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी। वहीं प्रियंका देवी, माधुरी देवी, ललिता देवी, भागीरथ सहनी, सीता देवी, मनीषा देवी, गीता देवी, मुकेश साह, प्रियंका देवी व रागिनी देवी को चार-चार हजार रूपए आर्थिक सहायता तत्काल उपलब्ध कराई गई। ब्रावो फाउंडेशन के मुख्य प्रवक्ता शैलेंद्र मिश्र बाबा ने बताया कि घटना की जैसे ही सूचना मिली, ब्रावो फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक ने अविलंब संज्ञान लिया और अग्नि पीड़ितों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। मौके पर विनय सिंह, वीरेंद्र प्रसाद साहु, उपेंद्र पटेल, राजेश रंजन, आरएस राहुल, प्रकाश मिश्रा, विनय कुमार आदि मौजूद थे।












