Advertisement

पहली बार विधानसभा पहुंची दीपा मांझी,पत्रकारों से कहा…

-पहली बार विधानसभा पहुंची दीपा मांझी,पत्रकारों से कहा…

ब्यूरो।पटना।

बिहार विधानसभा के सत्र के पहले दिन चार नवनिर्वाचित विधायक भी विधानसभा पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों ने जब गया के इमामगंज से नवनिर्वाचित विधायक केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी की बहू दीपा मांझी से पूछा कि आज विधानसभा में आपका पहला दिन है कैसा महसूस कर रही हैं तो उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से अच्छा लगता है।


पहला दिन थोड़ा हिचकिचाहट है लेकिन सिखने का मौका मिला है तो सीखेंगे भी और जमीन पर उतारेंगे। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में चुनौती होती है लेकिन कोशिश करने से ही सफलता भी मिलती है। हम पर जनता ने विश्वास कर यहां तक भेजा है तो निश्चित रूप से हम भी जनता के भरोसे पर उतरने की कोशिश करेंगे और जितना संभव होगा उतना काम भी करेंगे। मेहनत करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी।