Advertisement

पत्नी को घर में छोड़ ‘जीएफ’ संग मना रहा था रंगरेलियां,पकड़ाया तो पंचायत समिति सदस्य संग हो गया ‘कांड’

पत्नी को घर में छोड़ ‘जीएफ’ संग मना रहा था रंगरेलियां,पकड़ाया तो पंचायत समिति सदस्य संग हो गया ‘कांड’

संवाददाता। आरा।

भोजपुर जिले के एक पंचायत समिति सदस्य को ग्रामीणों ने एक लड़की के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। धर्मेंद्र कुमार नामक यह सदस्य पहले से ही शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता भी है। ग्रामीणों ने दोनों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बाद में ग्रामीणों ने दोनों की शादी शिव मंदिर में करा दी। घटना भोजपुर के पवना थाना क्षेत्र के पवार गांव की है। पवार पंचायत समिति सदस्य धर्मेंद्र कुमार पर एक लड़की के साथ अवैध संबंध बनाने का आरोप है। ग्रामीणों ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ा और गांव के शिव मंदिर में उनकी शादी करा दी


इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। हालांकि, हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धर्मेंद्र कुमार को पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने दोनों को मंदिर ले जाकर शादी करा दी। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र कुमार के खिलाफ पहले भी इस तरह के आरोप लग चुके हैं। ग्रामीणों को उनके अवैध संबंधों की जानकारी थी, लेकिन कोई सबूत न होने के कारण कोई कार्रवाई नहीं हो पाई थी।
बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र कुमार पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं। बताया जा रहा है कि वह पहले भी इसी तरह के मामले में जेल जा चुका है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। कुछ लोग धर्मेंद्र कुमार की निंदा कर रहे हैं तो कुछ लोग उनकी इस हरकत पर हैरानी जता रहे हैं। स्थानीय लोगों की माने तो पंचायत समिति सदस्य शादीशुदा और बाल बच्चेदार है फिर भी इसके रसिक मिजाज की चर्चा पूरे इलाके में पहले से चर्चित है। इस घटना के बाद से ही गांव में तनाव का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।