-बेशकीमती जमीन पर कब्जे को लेकर दंगल ! 2 करोड़ रंगदारी मांगने का आरोप लगाने वाली महिला पर ही आरोप…27 कट्ठा जमीन पर अवैध कब्जा को लेकर कराया गया झूठा केस
सम्वाददाता। पटना।
राजधानी में बेशकीमती जमीन पर कब्जे को लेकर जोर-आजमाईश कोई नई बात नहीं है. ताजा मामला राजीव नगर थाना क्षेत्र के गाँधी नगर इलाके की है जहां 27 कट्ठा प्लाट पर कब्जा को लेकर दो पक्ष आमने-सामने है. उक्त जमीन पर दोनों अपना अधिकार जता रहे. एक पक्ष डिम्पी सिंह ने तीन दिन पहले आरोप लगाई थी कि भू-माफिया ने दो करोड़ की रंगदारी मांग रहे. यह आरोप लगाते हुए सरकार से सुरक्षा की मांग की थी. मीडिया में खबर आई तो महिला ने जिन पर आरोप लगाई थी वो सामने आए और कहा कि यह बिल्कुल ही बेबुनियाद आरोप है. महिला द्वारा उक्त जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश की जा रही. इसी के मकसद से राजीव नगर थाने में केस सं-304 और 306/ 23 दर्ज कराया गया है. इस संबंध में निराला को-ऑपरेटिव के अध्यक्ष रघुनंदन सिंह ने पुलिस के अधिकारियों को संबंधित जमीन की डीड की कॉपी, बिजली बिल, राजस्व रसीद 1980 का बंटवारा दस्तावेज और एडीएम न्यायालय का आदेश दिया है. अब पुलिस तमाम साक्ष्यों की समीक्षा कर रही है।
पटना पुलिस के अधिकारी को दिए आवेदन में दूसरे पक्ष की तरफ से कहा गया है कि यशवंत सिंह उनके तीनों पुत्रों एवं डिंपी सिंह व अन्य जालसाजों ने मिलकर निराला को-ऑपरेटिव की जमीन को बिना विरोध के हड़पने के लिए गहरी साजिश के तहत राजीव नगर थाना कांड संख्या-304, और 306 दर्ज कराई गई है. केस की सही जांच हो कि 2016 में जमीन बिक्री करने वाले यशवंत सिंह 2016 के पहले ही मृत्यु हो गई थी. ऐसे में अनुरोध है कि निराला को-ऑपरेटिव की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कार्य किया जा रहा है को तत्काल बंद कराई जाय. साथ ही जांच की जाय, जांच में अगर सूचक गलत पाए जाते हैं तो उनके विरूद्ध धारा-182 एवं 211 के तहत कार्रवाई की जाय।

बता दें कि, बीते दिन राजीव नगर थाना इलाके के गाँधी नगर इलाके में हथियार के साथ पहुँच कर दो करोड़ की रंगदारी देने की मांग का आरोप लगा था. वहीं नहीं देने पर अंजाम भुक्तने की धमकी देते हुए प्लाट की मालकिन डिम्पी देवी के गार्ड को गोली मार फरार हो गए थे। इस मामले में राजीव नगर थाने में केस भी दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. डिम्पी देवी ने अपने और अपने परिवार के सुरक्षा की गुहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लगाईं है। पीड़ित डिम्पी देवी की मानें तो दो सालों में उसपर तीन बार जानलेवा हमला भूमाफियाओं द्वारा किया गया है। जिसमें वह बालबाल बची है और अब उनके जमीन पर निर्माण करने को लेकर उससे दो करोड़ की रंगदारी भूमाफियाओं दवारा मांगा जा रहा है।












