Advertisement

पटना-गया फोरलेन पर बस हादसा, 2 की मौत, 28 घायल

-पटना-गया फोरलेन पर बस हादसा, 2 की मौत, 28 घायल

पटना। पटना-गया फोरलेन पर बड़ा हादसा हुआ, जब गंगा स्नान के लिए पटना जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक बस डिवाइडर से टकराकर बीच सड़क पर पलट गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 28 लोग घायल हो गए हैं।

घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।