Advertisement

नेपाल: सांसद के वेतन तथा विकास कोष बंद करने के लिए प्रधानमंत्री को दिया ज्ञापन

-सांसद के वेतन तथा विकास कोष बंद करने के लिए प्रधानमंत्री को दिया ज्ञापन

जनकपुरधाम /मिश्रीलाल मधुकर।

सांसद को वेतन तथा विकास कोष तत्काल बंद करने केलिए राष्ट्रीय एकता अभियान के संयोजक विनय यादव के नेतृत्व में शिष्टमंडल प्रधानमंत्री शेरवहादुर देउवा को उनके कार्यालय में ज्ञापन पत्र सौंपा। ज्ञापन पत्र में उल्लेख किया गया है कि कोविड के बाद पूरी दुनिया मंदी की दौर से गुजर रहा है। नेपाल में विदेशी मुद्रा का भंडार खत्म हो गया है। निकट भविष्य में श्री लंका की स्थिति नेपाल का हो सकता है। ऋणी उद्योगपति तथा व्यवसायी डिप्रेशन का शिकार हो रहे है। देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गयी है। ऐसी स्थिति में सांसद का वेतन तथा विकास कोष बंद होना चाहिए।