-महावीर युवा कमिटी का 57वां साधारण सभा संपन्न
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर।
सामाजिक तथा धार्मिक कार्यों के लिए जनकपुरधाम के चर्चित महावीर युवा कमिटी का 57वां साधारण सभा सप्तरी जिला केसखरा भगवती के प्रांगण में संपन्न हुआ।इस अवसर पर अपने अध्यक्षीय भाषण में अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि दशहरा के अवसर पर राजदेवी मंदिर में भव्यता के साथ पूजन की व्यवस्था महावीर युवा कमिटी करेगी। भक्तों को सुरक्षा हेतु सरकारी सुरक्षाकर्मियों के अलावा महावीर युवा कमिटी के पुरूष एवं महिला स्वयंसेवक तैनात किए जायेंगे। मंदिर का सौन्दर्यीकरण भव्य रुप से किया जाएगा। प्रतिवेदन महासचिव चंदन नागवंशी ने पेश किया।

कार्यक्रम में जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के अध्यक्ष जीतेन्द्र महासेठ, उपाध्यक्ष अंबु प्रसाद साह,जनकपुर अंचल वस व्यवसायी संघ के अध्यक्ष नेपाली कांग्रेस के नेता मनोज कुमार चौधरी,राम युवा कमिटी के निवर्तमान अध्यक्ष परमेश्वर साह,प्रेस स्वतंत्रता सेनानी राम भरत साह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।












