-भारतीय बाणिज्य महादूतावास ने आयोजित किया योग दिवस समारोह
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर ।
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के हिस्से के रूप में भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज द्वारा 16जून को बागमती प्रदेश के हैटोडा में योग दिवस समारोह आयोजित किया गया।इस योग दिवस समारोह के मुख्य अतिथि बागमती प्रदेश के जल आपूर्ति, उर्जा तथा सिंचाई मंत्री एका लाल श्रेष्ठ थे। मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए उन्होंने कहा कि योग करने से शरीर निरोग रहता है।आज के भाग दौड़ की जिंदगी में योग ही शरीर को निरोग रख सकता है। आज पूरी दुनिया में लोग योग की ओर बढ रहे हैं।
अपने संबोधन में वाणिज्य महादूत देवी सहाय मीणा ने कहा कि योग के अपार लाभों के बारे में बताया। उन्होंने कहा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस2024के अवसर पर विभिन्न शहरों में भारतीय बाणिज्य महादूतावास योग दिवस समारोह आयोजित कर लोगों को योग के बारे में जानकारी उपलब्ध कराना है। जिससे योगाभ्यास कर निरोग रह सके। वाणिज्य महादूत ने कहा कि 177देशों के समर्थन से संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा मस्यौदा प्रस्ताव अपनाने के बाद 21जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत हुई। 21जून 2015से अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह मनाया जाता है।

नेपाल भारत विश्व मैत्री संघ , नेपाल भारत मैत्री संघ तथा पतंजलि योग मकवानपुर के सहयोग से आयोजित योग दिवस समारोह में 200से अधिक लोगों ने भाग लिया।















