-डा.बाबा साहब इन्टरनेशनल अवार्ड द्वारा सुनीता सम्मानित
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर ।
तराई मधेश महिला फाउंडेशन के अध्यक्ष सुनीता कुमारी साह को डा.अम्वेदकर बाबा साहब इन्टरनेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। 17जून को नयी दिल्ली में आयोजित समारोह में ग्लोबल ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन फोरम द्वारा सम्मानित किया गया है।

इसी तरह मधेशी दलित गैर सरकारी संस्था महासंघ काठमांडू, नेपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र पासवान को भारत रत्न डा.भीम राव अम्बेडकर अन्तर्राष्ट्रीय अवार्ड,ए.पी.अब्दुल कलाम आजाद अवार्ड अनवर अली को , भगवान बुद्ध अवार्ड बृज भूषण कुशवाहा को,डा.अम्वेडकर नेशनल अवार्ड वीरेंद्र कुमार गुप्ता को, माता रमा ईअम्बेडकर नेशनल अवार्ड पुरूषोत्तम दास को तथा ज्योति बाई फूले अवार्ड गीता पासवान को प्रदान किया गया। काशी राम पैठाने की अध्यक्षता में संपन्न कार्यक्रम में सभी को मोमेंटो तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।











