Advertisement

नरियार बड़ी मठ में निशुल्क नेत्र जांच शिविर, 187 लोगों की हुई जांच

-नरियार बड़ी मठ में निशुल्क नेत्र जांच शिविर, 187 लोगों की हुई जांच

मोतीपुर/मुजफ्फरपुर। श्री राम जानकी बड़ी मठ नरियार पानापुर, मोतीपुर के प्रांगण में रविवार को अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल एवं श्री राम जानकी बड़ी मठ नरियार के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 187 लोगों ने अपने आंखों की जांच कराई।
जांच के दौरान 48 लोगों को निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। चयनित मरीजों को 25 सितंबर को बस के माध्यम से मठ परिसर से छपरा स्थित मस्तीचक अस्पताल ले जाया जाएगा, जहां उनका निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा।


वहीं, जांच के बाद जरूरतमंद लोगों के बीच निशुल्क दवा एवं चश्मे का भी वितरण किया गया। शिविर के आयोजन को लेकर श्री राम जानकी बड़ी मठ के महंत प्रेम शंकर दास ने अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के चिकित्सकों एवं सभी कर्मियों के प्रति आभार जताते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर से ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को काफी लाभ मिलता है।