Advertisement

देश में सत्ता परिवर्तन तय है : गप्पू राय

चंपारण की खबर::

-देश में सत्ता परिवर्तन तय है : गप्पू राय

– कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा भाजपा के फर्जी काम और जुमलेबाजी को सभी जान गए हैं

मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।

देश में अब सत्ता परिवर्तन होना अब तय है। जो भी छोटी या बड़ी पार्टियां भाजपा के साथ थे अब वे एकमत होकर कांग्रेस के साथ महागठबंधन में खड़े हो गए हैं। सभी लोग भाजपा सरकार के नौ साल में की गई जुमलेबाजी और उसके फर्जी काम को जान गए हैं। उक्त बातें आज कांग्रेस कार्यालय बंजरिया पंडाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष ई शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय ने कही। उन्होंने बताया कि आज किसानों को उनके फसलों को निर्धारित मूल्य नहीं मिल है। औने पौने दाम में खरीदे गए फसल को आम लोगों के बीच काफी महंगे दामों में बेचा जा रहा। जिसके परिणामस्वरूप आज टमाटर 120-140 तो रहर दाल दो सौ के पार हो गया है। भाजपा सरकार किसानों और गरीबों एवं मध्यम वर्ग के लोगों को केवल झूठे वादों से ठगने का नौ साल में काम किया है। बताया कि कांग्रेस गठबंधन की पिछले 23 जून को पटना में बैठक हुई थी। अब अगले माह कर्नाटक में बैठक होनी है। अगले 2024 कांग्रेस के बैनर तले गठबंधन भाजपा को सत्ता की कुर्सी से उतार देंगी। इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ता जिला से लेकर देश स्तर पर गांव-गांव जाकर लोगों को इस अभियान में जोड़ने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी से नौ सवाल पूछ रही है तो प्रधानमंत्री चुप्पी साधे हुए हैं। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर क्यों है कि देश में महंगाई और बेरोजगारी आसमान छू रही है? क्यों अमीर और अमीर हुए हैं और गरीब और गरीब।


क्यों अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए एलआईसी और सीबीआई में जमा जनता के खून पसीने की कमाई को दांव पर लगा दिया है ।अड़ानी की फर्जी कंपनियों में 20 हजार करोड़ किसके हैं? क्यों
चीन आज भी हमारी जमीन पर कब्जा करके बैठा है। करोना काल में मिसमैनेजमेंट के कारण 40 लाख लोगों की मौत हो और उनके परिवारों को मुआवजा नहीं देकर केवल गुमराह किया। मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष, शैलेन्द्र कु0 शुक्ल, विजय शंकर पाण्डेय, मो0 ओसैदुर रहमान खां, डॉ0 जियाउल हक, श्रृषि सिंह, मुनमुन जायसवाल, विनय कुमार सिंह, पवन कुमार सिंह, मोहम्मद एकबाल जफीर, राहुल शर्मा, चुमन जायसवाल, रंजन शर्मा, विजय प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।