-देशवासियों में देशभक्ति की भावना जागृत करता है हर घर तिरंगा यात्रा : ईजेडीसीसी
गया।संवाददाता।
गया में दिन बुधवार को पूर्वी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र कोलकाता की ओर से हर घर तिरंगा का यात्रा निकाला गया। जिसमें गया के कई युवा कलाकार ने इस यात्रा में चार चांद लगाए। यात्रा चांद चौरा राजेंद्र आश्रम होते हुए विष्णुपद प्रांगण में समापन हुआ। गया से समाज सेवी ने बताया कि या आयोजन पूरे भारत में 9 अगस्त से 15 अगस्त तक लगातार चल रहा है जिसमें हर घर तिरंगा डॉट कॉम पर आप एक सेल्फी तिरंगे के साथ लेकर अपलोड करें वहां से आपको प्रमाण पत्र हर घर तिरंगा का मिल रहा है तिरंगा यात्रा में युवा कलाकार के द्वारा कई नृत्य गीत की प्रस्तुति हुई जैसे लहरा दो लहरा दो हर घर तिरंगा बढ़े चलो बड़े चलो लहरा दो तिरंगा पे यंग स्टार डांस एकेडमी और होम डांस स्टूडियो के बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम दिया साथ में गया के कलाकारों ने रंगोली हर घर तिरंगा रोड पर बनाया जिसे देखकर आने जाने वाले लोग को काफी पसंद आया और फोटो लेना चालू कर दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह लक्ष्य है कि भारत के हर घर में ,हर गली हर चौराहे में एक तिरंगा देशवासी जरूर लगाएं इस रैली यात्रा में गया के कई कलाकार के साथ-साथ आस पास के स्कूली बच्चे शामिल हुए अपने हाथों में तिरंगा लेकर हर घर तिरंगा जय हिंद जय भारत का नारा लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे लगभग यात्रा में 250 युवा कलाकार शामिल थे हर घर तिरंगा यात्रा आयोजन में गया के समाज सेवी छोटू बारीक , रौनक सिंह, मधु कुमारी अखिलेश्वर रॉय जिला प्रशासन के कई लोग मौजूद थे।











