तेपरी हाई स्कूल: विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में विभिन्न गड़बड़ियों पर जताया गया एतराज
मुुुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
प्रखण्ड के श्रीराम जानकी उच्च विद्यालय तेपरी में बुधवार को विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई।जिसकी अध्यक्षता विधायक निरंजन राय ने की।

बैठक के बाद कमिटी सदस्य सचिन्द्र महतो ने बताया कि
बैठक में स्कूल की विभिन्न गड़बड़ियों पर नाराजगी जताई गयी। लकड़ी नीलामी राशि बैंक खाते में जमा नहीं किए जाने का भी मामला सामने आया है।वहीं स्मार्ट क्लास निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी एतराज जताया गया है। विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने विद्यालय का मुख्य द्वार निर्माण का प्रस्ताव भी दिया है।
बैठक के दौरान एचएम आनंद कुमार,राम लखन सिंह,सच्चिन्द महतो,शत्रुध्न राय, दिनेश राम आदि भी थे।












