Advertisement

तारिक चम्पारनी बने जन सुराज के प्रदेश मुख्य सोशल मीडिया प्रभारी

-तारिक चम्पारनी बने जन सुराज के प्रदेश मुख्य सोशल मीडिया प्रभारी

मोतिहारी।पूर्वी चंपारण जिले के ढाका प्रखंड निवासी तारिक अनवर चम्पारनी को जन सुराज पार्टी में प्रदेश मुख्य सोशल मीडिया प्रभारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह दायित्व तत्काल प्रभाव से सौंपा है। वह पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।

पार्टी की ओर से बताया गया कि प्रवक्ता के रूप में तारिक अनवर चम्पारनी ने पार्टी की विचारधारा, नीतियों और कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने में भूमिका निभाई है। अब सोशल मीडिया की अतिरिक्त जिम्मेदारी के तहत वह पार्टी के आधिकारिक डिजिटल प्लेटफॉर्म को अधिक सक्रिय और व्यवस्थित बनाने का कार्य करेंगे।

संगठनात्मक गतिविधियों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, पार्टी के कार्यक्रमों और विचारों को सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक स्तर तक पहुंचाना उनकी जिम्मेदारी होगी।

तारिक अनवर चम्पारनी पूर्वी चंपारण के ढाका प्रखंड अंतर्गत सपही गांव के निवासी हैं। उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया, दिल्ली और टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज, मुंबई से शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी में पीएचडी शोधार्थी हैं। बताया गया कि वह जन सुराज अभियान के शुरुआती दौर से ही प्रशांत किशोर के साथ जुड़े रहे हैं।