Advertisement

तब अटल ने भी इंदिरा को शक्तिस्वरूप कही :जिलाध्यक्ष

-तब अटल ने भी इंदिरा को शक्तिस्वरूप कही :जिलाध्यक्ष

मुजफ्फरपुर। सम्वाददाता।

पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गाँधी की 39 वीं शहादत दिवस एवं भारत के प्रथम गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की 148 वीं जयंती पर जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने कहा की जब पाकिस्तान भारतीय सीमा पर बार बार खतरा उत्पन्न कर रहा था तो इन्दिरा जी ने विश्व शक्ति अमरीका के विरोध के बावजूद पाकिस्तान पर हमला कर दो टुकड़े में बाँट बंग्लादेश को एक स्वतंत्र देश बना दिया। उनकी अदम्य साहस पर उस समय विपक्ष के बड़े नेता अटल बिहारी वाजपेयी ने उन्हे संसद में माँ दुर्गा कहकर संबोधित किया ।

वही जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने बल्लभ भाई पटेल को याद करते हुये कहा जब देश आजादी के बाद कयी टुकड़े में बँटा था तो वो कई अहम फैसले लेकर देश को एकीकृत भारत का रूप दिया । जिला प्रवक्ता समीर कुमार ने कहा दोनो महान विभूति के अदम्य साहसिक फैसले लेने के कारण ही आज भी देश जहाँ इन्दिरा गाँधी को आयरण लेडी तो सरदार बल्लभ भाई पटेल को आयरण मैन के रूप में जानता है ।
जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल के साथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने प्रियदर्शनी पार्क में भी जाकर पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गाँधी को पुष्पांजली अर्पित की । कार्यक्रम मे सूरज दास, श्रीकृष्ण सिंह उर्फ नानटुन सिंह, सुरेश शर्मा नीरज, महताब आलम सिद्दकी, केदार पटेल, लोकक्रांति यादव, नवल किशोर सिंह, कौशल किशोर चौधरी , जमील अहमद,सुनील गुप्ता ,रितेश कुमार सिन्हा, सविता श्रीवास्तव, सबिहुल हसन लालबाबू, त्रिभुवन पटेल, जावेद खान ,अब्बुबकर, प्रभात चन्द्र, विकास कुमार टुल्लु, कुणाल रंजन, गोपाल मिश्र, बिरेन्द्र यादव, नितेश सिंह, रितेश सिंह, राज कुमार, मुखलाल शर्मा , मो तौहीद आजाद,
महेन्द्र श्रीवास्तव, बिरेन्द्र यादव, रौशन तारा, सत्यनारायण साह, चन्द्रशेखर जयसवाल, मो मुस्तकिम,मो बशीर अहमद, नितेश सिंह, अब्बुबकर, गोपाल मिश्र, मो शादिक अली , डाँ शमीउद्दीन आदि उपस्थित थे ।