चंपारण की खबर::
-टाप टेन सूची में शामिल एवं हत्या, डकैती और रंगदारी मामले में वांटेड फूल मोहम्मद गिरफ्तार
– भारत – नेपाल सीमा से सटे श्रीपुर में पुलिस नाकेबंदी में धराया
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
पूर्वी चंपारण जिले के पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर भारत- नेपाल सीमा के श्रीपुर में नेपाल से भारत में आ रहे टाप टेन अपराध की सूची में शामिल एवं हत्या, डकैती, रंगदारी, दंगा फसाद के वांटेड अपराधी फूल मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि कल सूचना मिली थी कि नेपाल के रास्ते भारत में कुख्यात अपराधी आ रहा है। जिसके बाद सिकरहना डीएसपी अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित किया गया। पुलिस टीम भारत – नेपाल सीमा से सटे श्रीपुर में नाकेबंदी कर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक बाइक सवार पुलिस वाहन पर लगे लाइट को देख बाइक पीछे मोड़ कर भागने लगा। जिसके बाद पुलिस टीम ने उसका पीछा कर बाइक सवार को दबोच लिया।

पूछताछ में उसने अपना नाम छौड़ादानों थाना क्षेत्र स्थित बुधवाहा गांव निवासी फूल मोहम्मद बताया। उसके पास से 2.60 किलो ग्राम चरस एवं एक नेपाल नंबर की सुपर एस्पलेंडर बाइक बरामद किया गया है। उसके खिलाफ घोड़ासहन थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान कार्य शुरू कर दिया गया है। वहीं फरार फूल मोहम्मद पर छौड़दानों थाना में दंगा फसाद, हत्या, आर्म्स एक्ट, लूट एवं दंगा के चार मामले दर्ज हैं। जबकि रक्सौल एवं छौड़दानों थाना के तीन कांडों में वांटेड था। पुलिस टीम में घोड़ासहन थानाध्यक्ष सह ट्रेनी पुलिस उपाधीक्षक अजीत कुमार , पुअनि संतोष कुमार, पीपरा कोठी थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, मुफस्सिल थानाध्यक्ष अवनीश कुमार, जितना थानाध्यक्ष अमित कुमार, तकनीकी शाखा के अखिलेश कुमार मिश्र, मनीष कुमार शामिल थे।
















