चंपारण की खबर::
-जिले में 7 से 14 नवम्बर तक राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता परामर्श सप्ताह का होगा आयोजन : सीएस
– कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों की होगी जांच, राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर स्वास्थ्य संस्थानों में लगेगा शिविर
राजनदत्त।मोतिहारी।
जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में 7 से 14 नवम्बर तक राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता सप्ताह मनाया जायेगा। इसमें निःशुल्क कैंसर रोग परामर्श दिया जायेगा। जिले के सिविल सर्जन डॉ अंजनी कुमार ने बताया कि जिले के सदर अस्पताल के साथ सभी अनुमंडलीय अस्पताल, रेफरल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, हेल्थ एवं वेलनेस सेंटरों व शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर निःशुल्क कैंसर रोग परामर्श सप्ताह का आयोजन किया जाएगा।

जिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ.पीके सिन्हा ने बताया कि आने वाले समय में 90 प्रतिशत तक मृत्यु का कारण गैर संचारी रोग ही होंगा। जिनमें मे मधुमेह, उच्च रक्तचाप एवं कैंसर प्रमुख होंगे। उन्होंने बताया कि शरीर में मुँह, स्तन, गर्भाशय कही भी कैंसर हो सकता है। इसलिए कैंसर रोग की रोकथाम एवं आम जनमानस में इसके प्रति जागरूकता के लिए प्रचार प्रसार की आवश्यकता है।














