Advertisement

जय हिंद यात्रा: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सैनिकों को मिलेगा सम्मान

-जय हिंद यात्रा: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सैनिकों को मिलेगा सम्मान

मुजफ्फरपुर, बिहार। भारतीय सेना के गौरवशाली “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता के उपलक्ष्य में बिहार के मुजफ्फरपुर में मंगलवार को “जय हिंद यात्रा” और “जय हिंद सभा” का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी कांग्रेस के बिहार प्रभारी सचिव सुशील पासी ने कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों को दी।

सुशील पासी ने बताया कि इस कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस के लोकसभा उपनेता गौरव गोगोई करेंगे। कार्यक्रम में कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू और प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार भी शामिल होंगे।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने बताया कि इस आयोजन को सफल बनाने के लिए जिले के 16 प्रखंडों से हजारों लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित की जा रही है।

कार्यक्रम में पूर्व सांसद अजय निषाद, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी उमेश कुमार राम, जगदीश धयाल, शशिशेखर राय, कृपाशंकर शाही, सुरेश शर्मा नीरज, चौधरी राशिद हुसैन, लोकक्रांति यादव, मयंक कुमार मुन्ना, जिलाप्रवक्ता समीर कुमार, नानटुन सिंह, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष जूही प्रीतम, महताब आलम सिद्दीकी, विकास कुमार टुल्लु, त्रिभुवन पटेल, लक्ष्मण राय, महात्मा अनिल सिंह, हब्बीबुर रहमान जिन्ना, ललित यादव, रूपेश कुमार सिंह और खुर्शीद आलम सहित कई गणमान्य नेता मौजूद रहेंगे।

#जयहिंदयात्रा #ऑपरेशनसिंदूर #भारतीयसेना #कांग्रेस #मुजफ्फरपुर #सम्मानसमारोह