Advertisement

जमीन विवाद को लेकर हथौड़ी थाने में आवेदन, मनोज सिंह ने सुरेश राय पर लगाया जबरन कब्जे का आरोप

-जमीन विवाद को लेकर हथौड़ी थाने में आवेदन, मनोज सिंह ने सुरेश राय पर लगाया जबरन कब्जे का आरोप

मुजफ्फरपुर/हथौड़ी। संवाददाता।

हथौड़ी थाना क्षेत्र के सहिला बल्ली पंचायत स्थित असमानपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए हैं। गांव के निवासी मनोज सिंह ने सुरेश राय पर गंभीर आरोप लगाते हुए हथौड़ी थाना में आवेदन दिया है।

मनोज सिंह के अनुसार, जमावंदी संख्या 279 की जमीन उनकी फरिक (पत्नी) रेणू देवी से ली गई थी, लेकिन अब सुरेश राय द्वारा जमावंदी संख्या 879—मनोज सिंह का दावा है कि वह उनकी निजी भूमि है—पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की जा रही है।

मनोज सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि इस जमीन विवाद को लेकर उनके परिवार के साथ मारपीट और अत्याचार भी किया गया है। उन्होंने इन घटनाओं की लिखित शिकायत थाना में दर्ज कराई है।

वहीं, दूसरी ओर सुरेश राय का कहना है कि वे जो जमीन अपने कब्जे में लिए हैं, वह जमाबंदी में दर्ज चौहद्दी के अनुसार ही है और कोई जबरदस्ती नहीं की गई है।

इस मामले में स्थानीय पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित पक्ष न्याय की गुहार लगा रहा है, जबकि दूसरा पक्ष कानूनी दस्तावेजों के आधार पर अपनी स्थिति को सही बता रहा है।

#मुजफ्फरपुर #हथौरी #जमीनविवाद #थानाआवेदन #न्यायकीमांग #पंचायतसमस्या #भूमिकाजबरनकब्जा