Advertisement

जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा 11 से, जरूरतमंदों को मिलेगी निःशुल्क सेवाएं : डीएम

चंपारण की खबर::
– जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा 11 से, जरूरतमंदों को मिलेगी निःशुल्क सेवाएं : डीएम

– कोई भी बच्चा एवं गर्भवती माताएं टीकाकरण से न रहे वंचित

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में आज जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वाधान में ” जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा ,सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 एवं मीजल्स रूबैल्ला इलीमीनेशन ” को लेकर संबंधित जिला समन्वय समिति की बैठक हुई। उन्होंने बताया कि जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा दिनांक 11 से 31 जुलाई 2023 तक जिलेभर में अभियान चलाकर जरूरत मंदों को निःशुल्क सेवाएं प्रदान की जाएगी। जिसमें
पुरुष नसबंदी लाभार्थी को 3000, आशा उत्प्रेरक 400,
महिला बंध्याकरण लाभार्थी 2000 ,आशा उत्प्रेरक 300,
प्रसव उपरांत बंध्याकरण लाभार्थी 3000 ,आशा उत्प्रेरक 400, प्रसव उपरांत कौपर टी लाभार्थी को 300, आशा उत्प्रेरक 150, गर्भपात उपरांत प्रॉपर्टी लाभार्थी को 300, आशा उत्प्रेरक 150, गर्भनिरोधक सुई (अंतरा ) लाभार्थी को 100, आशा उत्प्रेरक को-100 रुपए दिए जाएंगे। जबकि परिवार नियोजन साधनों के उपयोग के लिए अपने क्षेत्र के एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी सेविका, विकास मित्र, जीविका दीदी अथवा नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं ।

– माइक्रो प्लान हो रहा है तैयार

डीआईओ ने बताया कि सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 एवं मीजल्स रूबैल्ला एलिमिनेशन से संबंधित माइक्रो प्लान तैयार किया जा रहा है। बताया कि लक्ष्यित लाभुक
0 से 2 वर्ष के बच्चे जो किसी कारणवश नियमित टीकाकरण से वंचित रह गए हो, 2 से 5 वर्ष के बच्चे जो एमआर 1 एंड एमआर 2 एवं बूस्टर से वंचित रह गए हो, गर्भवती माताएं जो टिटनेस सुई से वंचित रह गई हो उनका
15 जुलाई 2023 तक आशा समूह के द्वारा घर-घर सर्वे किया जा रहा है। ताकि कोई भी बच्चा एवं गर्भवती माताएं टीकाकरण से वंचित न रह सके। सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान को सफल बनाने हेतु शिक्षा, स्वस्थ, आईसीडीएस, पंचायती राज विभाग, जीविका समूह, सामाजिक संगठन आदि आपस में समन्वय स्थापित कर शहरी एवं ग्रामीण स्तर तक व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करते हुए अभियान को सफल बनाना सुनिश्चित करेंगे। नियमित टीकाकरण (आई एम आई ) 5.0 तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। प्रथम चरण 7 से 12 अगस्त 2023, द्वितीय चरण 11 सितंबर से 16 सितंबर 2023, तृतीय चरण 9 से 14 अक्टूबर 2023 तक चलेगा।
मौके पर उप विकास आयुक्त समीर सौरभ, सदर अनुमंडल पदाधिकारी , सहायक समाहर्ता, सिविल सर्जन डॉ अंजनी कुमार , डीआईओ, डीसीएम, यूनिसेफ, डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि उपस्थित थे।