Advertisement

जनता दरबार में आए लोगों के समस्याओं का शीघ्र करें समाधान: डीएम

चंपारण की खबर;:

-जनता दरबार में आए लोगों के समस्याओं का शीघ्र करें समाधान: डीएम

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

समाहरणालय स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में आज जनता के दरबार का आयोजन जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में हुई। जहां लोगों की समस्याओं का समाधान शीघ्र करने का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया। वहीं जिला प्रशासन ने जिलेभर के विभिन्न प्रखंडों से आए 112 आवेदन कर्ताओं की समस्याओं पर सुनवाई की गई। इस दौरान प्राप्त शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए डीएम ने कहा कि शीघ्र ही समस्या का विधिसंगत निदान सुनिश्चित किया जाएगा।


स्वास्थ्य, शिक्षा, आपूर्ति, पंचायती राज विभाग, भूमि विवाद, अतिक्रमण वाद, राजस्व आदि विभाग के आवेदन को शीघ्र निष्पादन के लिए उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मौके पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी,डीपीओ आईसीडीएस नोडल पदाधिकारी जनता दरबार , जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी , स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग आदि उपस्थित थे।