Advertisement

जंगल से मिला लड़के का शव

-जंगल से मिला लड़के का शव

संवाददाता। पटना।

पटना में दो लड़कों की मौत हो गई. दोनों दोस्त थे. एक लड़के का शव तीन दिन बाद जंगल में पड़ा मिला. ये मामला बैकुंठपुर से सामने आया है, जहां एक अमन नाम का 12 वर्षीय लड़का ब्रेड बचने का काम करता था. रोज की तरह ही वह तीन दिन पहले यानी 20 नवंबर को अपने घर से गांव में ब्रेड बेचने के लिए गया था लेकिन वापस नहीं लौटा. बेटे के वापस न लौटने से परिजन परेशान हो गए।


जब अमन घर वापस नहीं आया, तो परिजनों ने पटना थाना में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने लड़के की तलाश शुरू की. आसपास के लोगों से और उसके दोस्तों से पूछताछ की गई लेकिन शुरू में लड़के का कुछ पता नहीं चला. फिर खोजबीन करने पर लड़के के लापता होने के तीन दिन बाद उसका शव एक जंगल में पड़ा मिला।लड़के की किसी ने गला रेतकर हत्या की थी. उसके शव के पास से चाकू भी बरामद हुआ।