Advertisement

चंपारण: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से अफाक अहमद की जीत पर जनसुराज यात्रा कैंप में जश्न

चंपारण की खबर::
-सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से अफाक अहमद की जीत पर जनसुराज यात्रा कैंप में जश्न

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

जन सुराज समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी शिक्षाविद् आफाक अहमद सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित हुए। उन्होंने महागठबंधन प्रत्याशी आनंद पुष्कर को 740 मतों से परास्त किया है। आफाक साहब की जीत की खबर से जन सुराज के प्रणेता प्रशांत किशोर के छपरा स्थित पदयात्रा कैंप में जश्न का माहौल है। जनसुराज के अनुयायियों ने इस चुनाव में अपना दम दिखा दिया है। इस चुनाव परिणाम को बिहार में व्यवस्था परिवर्तन का आगाज माना जा रहा है।

पूर्वी चंपारण,पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान एवं छपरा जिले के शिक्षक मतदाताओं ने प्रशांत किशोर समर्थित प्रत्याशी आफाक अहमद को अपना भरपूर सहयोग कर जीत सुनिश्चित कराया है।इन क्षेत्रों में प्रशांत किशोर ने पदयात्रा के माध्यम से लोगों को अपने बच्चों की भविष्य का ध्यान रख मतदान करने की जो सीख दी है,उसका काफी असर रहा। आफाक अहमद की जीत से आम अवाम में एक सार्थक राजनीति की उम्मीद जगी है। लोगों में उत्साह एवं हर्ष है। हर्ष व्यक्त करने वालों में प्रशांत किशोर,आर.के.मिश्र,ए.के.द्विवेदी,प्रो.ज्ञानदेव मणि त्रिपाठी, जर्नलिस्ट वेलफेयर सोसायटी के सचिव अरुण कुमार तिवारी, विजय सिंह, गीता पाण्डेय एवं कैप्टन राकेश रंजन शामिल रहे।