चंपारण की खबर::
-विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर हुआ कार्यक्रम, जिप अध्यक्ष ने किया उद्घाटन
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर आज श्रम अधीक्षक सत्य प्रकाश के नेतृत्व में कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष ममता राय ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर जीवन पब्लिक स्कूल एवं मुजीब बालिका गर्ल्स स्कूल के छात्र छात्राओं ने बाल श्रम के संबंध में भाषण दिए और कुछ छात्र छात्राओं के पेंटिंग के माध्यम से अपनी बाल श्रम निषेध को दर्शाया।

बता दें कि विभागीय निर्देश के आलोक में 30 अप्रैल 2023 से 12 जून 2023 तक बाल श्रम के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में पूर्वी चंपारण जिले के 06 अनुमंडल के सभी प्रखंडों में श्रम अधीक्षक के नेतृत्व में जिले में धावा दल के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल-42 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया है। इस कार्य में राज्य भर में मोतिहारी जिले को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। विमुक्त बाल श्रमिकों के नियमानुसार पुनर्वासन की प्रक्रिया की गई है। जिसके आलोक में आज 12 जून 2023 को विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर बिहार श्रम संसाधन विभाग के मंत्री ने जिला श्रम अधीक्षक सत्य प्रकाश को सम्मानित किया। मौके पर जिला बाल संरक्षण इकाई की सहायक निदेशक ममता झा, जिला नियोजन पदाधिकारी मुकुंद माधव, पूर्वी चंपारण जिले के सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी गण, श्रम अधीक्षक कार्यालय के सभी कर्मचारी गण, सभी यूनियन के प्रतिनिधिगण एवं विभिन्न स्कूलों से आए शिक्षकगण उपस्थित थे।












