Advertisement

गायघाट : तीन बच्चे और पत्नी को छोड़कर पति हुआ गायब,दर-दर गुहार लगा रही गीता

-तीन बच्चे और पत्नी को छोड़कर पति हुआ गायब दर-दर गुहार लगा रही गीता

सम्वाददाता। मुजफ्फरपुर/गायघाट।

मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाने के बेरुआ गांव के रहने वाले मनोज पंडित पिता नथुनी पंडित बीते 15 दिनों से घर से लापता हैै। इस मामले में गीता देवी ने गायघाट थाना को एक आवेदन देकर गुहार लगाई है। गीता देवी ने बताया कि हमारे तीन पुत्र हैं। सास ससुर देवर कोई नहीं है।


उन्होंने बताया की हम लोग काफी गरीब परिवार से हैं। पति लेबर मजदूरी कर घर आते थे तो घर में चूल्हा जलता था। बीते 15 दिनों से वे लापता है। जिस कारण खाने पीने की काफि दिक्कत हो गई है। उन्होंने बताया कि हमारे पति का मोबाइल चालू है। हम फोन करते हैं तो फोन रिसीव नहीं किया जाता है और ना ही उधर से कॉल किया जाता है। वही गायघाट थाना अध्यक्ष मोनू कुमार ने बताया कि पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। बातचीत के दौरान गीता के पुत्र उत्तम कुमार ने बताया की कुछ लोगों के द्वारा हम बच्चों को खाना खिलाया जाता है, परंतु उनकी मां खाना नहीं खाती है। बीते कई दिनों से वे भूखी है। जिस कारण मा बीमार रहने लगी है।