-मध निषेध दिवस पर जिलाधिकारी,एस एसपी,मध निषेध कमीशनर को किया गया सम्मानित
गया।संवाददाता।
मद्य निषेध के क्षेत्र में सराहनीये एवं उत्कृष्ट कार्य के लिये आज नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर ज़िला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम एवं वरीय पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर को मुख्यमंत्री बिहार के हाथों से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है ।

नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर ज्ञान भवन गाँधी मैदान पटना में आयोजित समारोह में आज ज़िला पदाधिकारी गया डॉक्टर त्यागराजन एसएम एवं वरीय पुलिस अधीक्षक गया हरप्रीत कौर को मद्यनिषेध के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिये आज नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।












