-6 बिहार बटालियन एनसीसी के कैडेटों ने स्वच्छता के प्रति लिया संकल्प
गया।संवाददाता।
पुनीत सागर अभियान कार्यक्रम के तहत 6 बिहार बटालियन एनसीसी गया के तत्वाधान में करीब 140 कैडेटों ने गया कॉलेज परिसर में संकल्प लिया। इस मौके पर सूबेदार मेजर उगम सिंह सोलंकी ने बताया कि प्लास्टिक आज पर्यावरण के लिए सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है, एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता की शपथ ली और आसपास स्थित लोगों को भी यह शपथ दिलाने का वादा किया।

इसका मुख्य उद्देश्य जल स्रोतों को साफ सुथरा एवं प्लास्टिक मुक्त करना है। हमारे एनसीसी कैडेट इस अभियान में सक्रिय हिस्सा लेकर अपने सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करना सीख रहे हैं। जिससे कि आगे जाकर वह अच्छे नागरिक बन सके और अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक पूर्ण कर सके। इस मौके पर सूबेदार मेजर उगम सिंह सोलंकी, एनसीसी पदाधिकारी आदर्श कुमार गुप्ता, बीएचएम अर्जुन सिंह,हवलदार गोपीनाथ सहित अन्य मौजूद थे।













