Advertisement

गया: खाद्य सुरक्षा एवं एमडीएम की गुणवत्ता पर कार्यशाला आयोजित

-भारतीय खाद्य निगम मंडल गया के द्वारा खाद्य सुरक्षा एव एमडीएम की गुणवत्ता पर कार्यशाला आयोजित

गया। संवाददाता।

भारतीय खाद्य निगम मंडल कार्यालय गया के तत्वाधान में कटारी हिल स्थित खाद्य संग्रह भंडार में एफसीआई से सम्बंधित जन वितरण एवं मध्याह्न भोजन योजना के तहत खाद्यान्न का परिचालन एवं भंडारण एवं गुणवत्ता से सम्बंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया है।जिसमें मध्य विद्यालय बंगाली बीघा गया के छात्रों ने भी भाग लिया है।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राजीव कुमार,मंडल प्रबंधक एवं उदय सिंह मीणा, सहायक महाप्रबंधक, गुणवत्ता नियंत्रण ने संयुक्त रूप से की है। मंडल प्रबंधक राजीव कुमार ने बताया कि भारतीय खाद्य निगम गया के द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत फोर्टिफाइड चावल वितरित किया जा रहा है।इस संबंध में फोर्टीफाइड चावल में विभिन्न पोषक तत्व जैसे विटामिन B12 फोलिक एसिड, आयरन इत्यादि मौजूद होते है जो शरीर को मिलने वाले आवश्यक पोषक तत्वो को पूरा करता है।इस मौके पर उसकी महत्ता एवं कुपोषण से बचाव से संबंधित भी जानकारी दी गई है।इस मौके पर उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी बच्चों के साथ-साथ विद्यालय प्रधान एवं अन्य लोगों को भी जरूरी है ताकि वह उसकी गुणवत्ता को समझ सकें।

राजीव कुमार ने कहा कि प्रति माह लगभग दो लाख क्विंटल टन चावल का वितरण विभिन्न योजनाओं में राज्य खाद्य निगम के माध्यम से सुनिश्चित किया जा रहा है। इस मौके पर कार्यक्रम में शंकर दयाल पांडे वरीय प्रबंधक,संजय सिंह प्रबंधक, अरविंद कुमार,उत्तम कुमार, कुणाल कुमार तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। इसकार्यक्रम में विभिन्न आंगनबाड़ी सहायिका सेविका आशा कार्यकर्ता बिहार खाद निगम के कर्मी स्थानीय कर्मचारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित हुए।