Advertisement

कल्याणेश्वर (कलना)स्थान का सुधारकर उर्फ औंठी बाबा गंभीर बीमार

कल्याणेश्वर (कलना)स्थान का सुधारकर उर्फ औंठी बाबा गंभीर बीमार
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर
कल्याणेश्वर सिद्धपीठ के सुधारकर बाबा गंभीर बीमार हो गए हैं। हृदयाघात होने से इनकी चिकित्सा बासोपट्टी के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। ब्रह्मलीन परमहंस बाबा कृपापात्र शिष्य सुधारक बाबा को स्थानीय लोग औंठी बाबा से जानते हैं।

क्योंकि वे अपने अंगूली में सैकड़ों अंगूठी धारण किए हैं।धनुषा जिला के बभनगामा में जन्मे सुधारकर बाबा नेपाल मैथिल ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष भगवान झा के चचेरे भाई हैं। सुधाकर बाबा की बीमार होने की खबर सुनते ही उनके परिवार के सदस्य तथा शिष्यों के आने का सिलसिला जारी है।