चंपारण की खबर::
-अपने अलग अंदाज में रेलवे स्टेशनों का रेल महाप्रबंधक ने किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण
मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।
पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल अपने पूरे टीम के साथ कल शाम को समस्तीपुर से बेतिया तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया।
उनके साथ निरीक्षण के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। महाप्रबंधक अपने अंदाज में औचक निरीक्षण करने के लिए मशहूर हैं। कल भी एकाएक बेतिया पहुंच गये तथा वहां गहन निरीक्षण किया। फिर वापसी में बापू धाम मोतीहारी में रात्रि दस बजे अपनी स्पेशल गाड़ी को रोकने का आदेश दिया। जब गाड़ी रुकी तो स्टेशन अधीक्षक दिलीप कुमार निरीक्षण यान के पास पहुंचे, साथ में कोचिंग अधीक्षक अजय कुमार तथा स्वास्थ्य निरीक्षक अशोक कुमार भी थे। महाप्रबंधक ने निरीक्षण यान से उतरते ही स्टेशन अधीक्षक से पूछा बडे़ बाबू हमें क्या दिखाइएगा? आपका वेटिंग रुम की क्या स्थिति है? जनता खाना मिलता है कि नहीं? वन शाप वन प्राडक्ट क्यों नहीं चालू हुआ? जी आर पी के पास प्लेटफार्म पर रखा हुआ सामान हटा कि नहीं?

स्टेशन अधीक्षक ने सिलसिलेवार उत्तर दिया। उसके बाद महाप्रबंधक स्वयं जाकर खान पान स्टाल की जांच किए पूछे कि जनता खाना स्टाल पर कितना में बेचते हो घुमा कर कितने में बेचते हो क्या क्या देते हो? निर्देश दिए कि हमेशा उपलब्ध रखो। फिर वेटिंग रुम के बाथरूम लैट्रिन चेक किए तथा सफाई के लिए शाबासी दिये। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि जी आर पी के सामने रखा सामान हटा दिया गया है इसके लिए भी स्टेशन अधीक्षक को शाबासी दिये। उसके बाद उप स्टेशन अधीक्षक कार्यालय गए कार्यरत स्टेशन मास्टर श्याम कुमार से पैनल के बारे में जानकारी ली तथा पूछा कि कोई दिक्कत तो नहीं है? स्टेशन अधीक्षक दिलीप कुमार ने रेस्ट रुम का मांग किया जिसपर उन्होंने सकारात्मक रुख अपनाते हुए मंडल रेल प्रबंधक को कहा कि नयी बिल्डिंग बनने पर इन्हें एक रेस्ट रूम उपलब्ध कराया जाए। स्टेशन अधीक्षक को उन्होंने कहा कि आप खुद पहल कर जल्द वन शाप वन प्राडक्ट को चालू कराइये। अपने निरीक्षण के दौरान स्टेशन के रख रखाव से महाप्रबंधक काफी प्रसन्नचित्त दिखे तथा मंडल रेल प्रबंधक एवं महाप्रबंधक परिचालन डा मनोज कुमार सिंह को कहा कि मोतीहारी स्टेशन काफी सुंदर है। महाप्रबंधक वाणिज्य शिव कुमार प्रसाद भी निरीक्षण टीम में थे वे बुकिंग कार्यालय का निरीक्षण किये और दिव्यांग जनों की सुविधा के लिए कोचिंग अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए। मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव ने स्टेशन अधीक्षक तथा स्वास्थ्य निरीक्षक को सफाई व्यवस्था में जोन में मोतीहारी स्टेशन को प्रथम आने तथा शील्ड प्राप्त करने के लिए बधाई दी तथा और सुधार करने का निर्देश भी दिया। कुल मिलाकर निरीक्षण से अधिकारी तथा कर्मचारी दोनों खुश दिखे । महाप्रबंधक ने कर्मचारियों का काफी उत्साहवर्धन भी किया।











