-अधिकारियों की टीम ने किया स्कूलों की जांच
बन्दरा। दीपक।
शिक्षा विभाग की राज्य स्तरीय जांच टीम ने प्रखंड के पंचायत के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया ।इस दौरान विद्यालय की विविद्द गतिविधियों, शैक्षणिक माहौल, शिक्षकों की उपस्थिति, शैक्षणिक योजनाओं की हालात समेत विभिन्न बिंदुओं पर जांच की गई।

विद्यालय की भौतिक संरचनाओं को भी देखा सुना गया। इस दौरान नूनफारा के एक विद्यालय की विधि व्यवस्था को देखकर टीम के सदस्य काफी नाराज हो गए। शिक्षकीय एवं शैक्षणिक व्यवस्था को लेकर टीम के सदस्य काफी क्षुब्ध दिखे। हालांकि इस मामले में टीम के सदस्यों ने कुछ भी प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। जांच टीम सदस्यों ने बताया कि यह जांच रिपोर्ट आवश्यक कार्यवाही के लिए विभाग के वरीय अधिकारियों को सौंपी जाएगी।












