Advertisement

“अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चकमेहसी कोठी में तनावमुक्त जीवन हेतु राजयोग प्रदर्शनी, 15 जून तक चलेगा निःशुल्क शिविर”

-“अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चकमेहसी कोठी में तनावमुक्त जीवन हेतु राजयोग प्रदर्शनी, 15 जून तक चलेगा निःशुल्क शिविर”

चकमेहसी (समस्तीपुर) | विशेष संवाददाता

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से चकमेहसी कोठी में “तनावमुक्त एवं स्वस्थ जीवन” विषय पर राजयोग आध्यात्मिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन के साथ दरभंगा की प्रख्यात चिकित्सक डॉ० मीना महासेठ, ब्रह्माकुमारी सविता बहन (समस्तीपुर), एवं बीके ओमप्रकाश भाई द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ० मीना महासेठ ने कहा, “वर्तमान समय में प्रत्येक व्यक्ति किसी न किसी प्रकार के मानसिक एवं शारीरिक रोग से ग्रसित है। ऐसे में राजयोग का नियमित अभ्यास न केवल रोगों से राहत देता है, बल्कि जीवन को दीर्घकाल तक स्वस्थ एवं संतुलित बनाए रखने में सहायक सिद्ध होता है।”

बीके ओम प्रकाश भाई ने बताया कि यह आध्यात्मिक प्रदर्शनी 15 जून तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। यह पूर्णतः निःशुल्क है, जिसमें हर आयु वर्ग के लोग शामिल होकर लाभ उठा सकते हैं। साथ ही 15 जून सायं 4 बजे से राजयोग प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत होगी, जिसके लिए नि:शुल्क पंजीकरण किया जा सकता है। यह शिविर प्रतिदिन एक घंटे का होगा।

कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख पति अजीत कुमार, चकमेहसी थानाध्यक्ष संतोष कुमार, आयकर एवं जीएसटी अधिवक्ता दीपक कुमार सिंह, तथा एडवोकेट प्रियांशु शेखर ने भी अपने विचार साझा किए। इसके बाद ब्रह्माकुमारी सविता बहन ने चित्रों के माध्यम से आगंतुकों को आध्यात्मिक प्रदर्शनी की विशेषताओं से अवगत कराया।

इस अवसर पर सुशील भाई, संजय भाई, संजीव भाई, कन्हैया भाई, विजय भाई सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने सभी आगंतुकों से आग्रह किया कि वे इस अवसर का भरपूर लाभ लें और राजयोग को अपने जीवन का हिस्सा बनाकर तनावमुक्त और संतुलित जीवन की ओर अग्रसर हों।