-हार्ट अटैक से चौकीदार बलिराम महतो की मौत, बिदुपुर थाने से निकली शव यात्रा
राजापाकर/संजय श्रीवास्तव। बिदुपुर थाना क्षेत्र में चौकीदार बलिराम महतो की अचानक मौत से शोक की लहर है। बिदुपुर थाने पर पदस्थापित चौकीदार बलिराम महतो, निवासी पानापुर दिलावरपुर गोवर्धन, की बुधवार रात हार्ट अटैक से मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार, बुधवार रात करीब 9:30 बजे घर पर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

गुरुवार सुबह मृतक चौकीदार का शव बिदुपुर थाना परिसर लाया गया। थाना प्रभारी रवि प्रकाश सहित थाने के पुलिसकर्मियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद बिदुपुर थाने से ही शव यात्रा निकाली गई। थाना प्रभारी रवि प्रकाश समेत पुलिस जवानों ने शव को कंधा देकर अंतिम विदाई दी और शव को गंगा घाट ले जाया गया।
थाना प्रभारी रवि प्रकाश ने बताया कि चौकीदार बलिराम महतो की हार्ट अटैक से मौत की सूचना मिली थी। इसके बाद सुबह थाना परिसर में शव लाकर श्रद्धांजलि दी गई। थाने के सभी पुलिस जवानों ने कंधा देकर अपने साथी चौकीदार को अंतिम विदाई दी।












