Advertisement

हलवाई समाज सेवा समिति का 17वां साधारण सभा भव्य रूप से संपन्न

-हलवाई समाज सेवा समिति का 17वां साधारण सभा भव्य रूप से संपन्न

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर।
शनिवार को हलवाई समाज सेवा समिति काव्य कुब्ज परिवार का 17वां साधारण सभा जनकपुरधाम में भव्यता के साथ संपन्न हुआ। साधारण सभा का उद्घाटन जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत श्री राम रोशन दास बैष्णव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत आगंतुक अतिथियों द्वारा पूज्यपाद महर्षि मोदक सेन जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर विधिवत रूप से की गई।
प्रमुख अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए महंत राम रोशन दास बैष्णव ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा में हलवाई समाज की ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मंदिरों में भगवान का भोग हलवाई समाज द्वारा बनाए गए मिष्ठानों से होता है। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी हलवाई समाज का उल्लेखनीय योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि हलवाई वैश्य समाज की उपजाति है और वैश्य समाज प्राचीन काल से मंदिर, धर्मशाला, स्कूल–कॉलेज सहित परोपकारी कार्यों में अग्रणी रहा है। वर्तमान समय में भी वैश्य समाज दान और सेवा कार्यों में सबसे आगे है।


उन्होंने आधुनिक जनकपुरधाम के निर्माण में राम स्वरूप राम सागर परिवार के योगदान को याद करते हुए कहा कि कॉलेज, दो हाई स्कूल, अस्पताल भवन, धर्मशाला, गंगा सागर घाट सहित अनेक परोपकारी कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता। धार्मिक संस्थाएं आज भी समाज सेवा के कार्यों में निरंतर लगी हुई हैं।
उमेश साह की अध्यक्षता में आयोजित इस साधारण सभा में राष्ट्रीय वैश्य महासंघ नेपाल धनुषा जिला अध्यक्ष निर्मल कुमार चौधरी, जनकपुरधाम उद्योग वाणिज्य संघ के पूर्व अध्यक्ष ई. प्रकाश चंद्र साह, जसपा नेपाल के वरीय नगर उपाध्यक्ष राम चंद्र पंजियार, संस्थापक उपाध्यक्ष दशरथ साह, पूर्व अध्यक्ष महेंद्र साह, उपाध्यक्ष सूर्य नारायण गुप्ता, महासचिव हरि नारायण गुप्ता, विश्व हिंदू परिषद नेपाल धनुषा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार साह, अधिवक्ता पंकज कुमार गुप्ता, डॉ. वीरेंद्र कुमार साह सहित कई गणमान्य लोगों ने अपने विचार रखे।
सभा के दौरान समाज की एकता, संगठन की मजबूती और सामाजिक विकास पर विस्तार से चर्चा की गई।