Advertisement

हर्षवर्धन सिंह ने लगातार तीसरी बार UGC-NET में सफलता हासिल कर बढ़ाया मोतिहारी का मान

-हर्षवर्धन सिंह ने लगातार तीसरी बार UGC-NET में सफलता हासिल कर बढ़ाया मोतिहारी का मान

मोतिहारी, राजन द्विवेदी। नगर पार्षद के पूर्व उपाध्यक्ष एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, मोतिहारी के पूर्व अध्यक्ष विभूति नारायण सिंह के सुपुत्र इंजीनियर हर्षवर्धन सिंह ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC-NET) में लगातार तीसरी बार सफलता हासिल कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। इस बार उन्होंने UGC-NET में Assistant Professor के लिए पात्रता प्राप्त की है। इससे पहले भी वे दो बार UGC-NET परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं, जिनमें उन्हें PhD के लिए पात्रता मिली थी।

हर्षवर्धन सिंह ने Computer Science Engineering से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी से Management में MBA किया। वर्तमान में वे दिल्ली से Management विषय में PhD कर रहे हैं।

उनकी इस उपलब्धि पर मधुबन विधायक एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री राणा रणधीर सिंह ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने हर्षवर्धन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, लगन और प्रतिभा का परिणाम है।

वहीं, चैंबर ऑफ कॉमर्स, मोतिहारी के अध्यक्ष महेश प्रसाद सिन्हा, रोटरी क्लब मोतिहारी के अध्यक्ष रोटेरियन रोहित साह, पेट्रोलियम एसोसिएशन के विनोद कुमार, रेलवे स्टेशन के पूर्व प्रबंधक दिलीप कुमार, डॉ. ओम प्रकाश, धर्मेंद्र नारायण सिंह सहित शहर के अनेक गणमान्य लोगों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने हर्षवर्धन सिंह को बधाई दी।

बलुआ व्यवसाय संघ के राहुल शर्मा, नगर पार्षद मुजाहिद आलम, रोहित शर्मा, धीरज कुमार समेत व्यवसायिक एवं सामाजिक संगठनों के अन्य प्रतिनिधियों ने भी उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

हर्षवर्धन सिंह की लगातार तीसरी बार UGC-NET में सफलता से उनके परिवार, शिक्षकों, मित्रों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। उनकी उपलब्धि युवाओं के लिए मेहनत, निरंतर प्रयास और लक्ष्य के प्रति समर्पण की प्रेरणादायक मिसाल बनकर सामने आई है।