-हत्था पुलिस ने की इश्तेहार सह कुर्की जब्ती की कार्यवाई,नहीं मिला कोई चल सम्पत्ति
-केवट्सा में मुन्ना सहनी के घर दलबल के साथ पहुंची पुलिस
-नहीं मिला कोई चल सम्पति
बन्दरा। दीपक ।
हत्था थाना की पुलिस ने केवट्सा गांव में मुन्ना सहनी के यहां नो ऐसेट (कोई संपत्ति नहीं) कुर्की जब्ती की कार्रवाई की। हत्था थाना के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मुन्ना सहनी पर न्यायालय से कुर्की जब्ती एवं वारंट निर्गत किया गया था। इश्तिहार सहित कुर्की जब्ती की कार्रवाई करनी थी। पुलिस जब कुर्की जब्ती की कार्रवाई करने पहुंची तो स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधि के द्वारा बताया गया की मुन्ना घर से बाहर है।

उसका कोई अता पता नहीं है। उसके नाम कोई चल संपत्ति नहीं है। लोगों ने बताया कि साल 2021 के बाद से उसका कोई अता पता नहीं है। पत्नी भी उसे मृत मानकर दरभंगा जिला स्थित क्षेत्र स्थित अपने मायके चली गई। थाना अध्यक्ष ने बताया कि मुन्ना सहनी पर अंतरजिला जिला के विभिन्न थाना में कई प्रकार के दर्जनों मामले दर्ज है। उसका आपराधिक इतिहास रहा है।












